फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिवाली पर 100 रुपये में बिका कमल का फूल

Fri, 01 Nov 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिवाली के मौके पर बृहस्पतिवार को बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। लक्ष्मी पूजन में विशेष महत्व रखने वाला कमल का फूल 100 रुपये तक का बिका।
विज्ञापन


बाजार में मिट्टी के गणेश लक्ष्मी की दुकान ऊपर खरीदारी में ग्राहक जुटे रहे। फूल विक्रेताओं के यहां भी अच्छी खासी बिक्री हो रही थी। लक्ष्मी पूजन के लिए 20-30 रुपये में बिकने वाला कमल का फूल 100 रुपये तक का बिका। वहीं, मोती वाली माला भी ग्राहक जमकर खरीद रहे थे। बाजार में गेंदा का फूल 100 से 120 रुपए प्रति किलो, गुलाब का 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका।
विज्ञापन

फूल विक्रेता अजय ने बताया कि त्योहार पर फूल बेचने के लिए उन्होंने आगरा और अलीगढ़ से मंगवाया। इसके अलावा कुछ फूल कासगंज से भी आया। मोहित ने बताया कि वह हाथरस से फूल लेकर आए, त्योहार को लेकर महंगा मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें