अलीगंज के ग्राम पंचायत तिसौली में निकलती शिव बारात। संवाद
अलीगंज। क्षेत्र के तिसौरी गांव में शुक्रवार को हरदेव मंदिर से भगवान शिव की भव्य बरात निकाली गई। यह बरात चार किलोमीटर चलकर हरदौल मंदिर पहुंची। बरात का शुभारंभ हरदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसमें भगवान शिव और मां पार्वती की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
गांव की परिक्रमा करते हुए अतेंद्र मिश्रा के मंदिर, मुखिया खानदान मंदिर, शिव परिवार मंदिर, शाक्य मोहल्ला, आशु के मंदिर और अंडाला मार्ग सेहोते हुए बराती हरदाैल मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। भगवान शिव-पार्वती के विवाह के बाद महाआरती की गई और प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा में माधव दीक्षित, जीतू दुबे, अरविंद मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, ऋतिक और मिंटू आदि मौजूद रहे।