अवागढ़ में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोग। संवाद
अवागढ़। कस्बे में शनिवार को भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल श्रावक-श्राविकाओं ने बैंड की धुनों पर भक्ति भाव से नृत्य किया।
श्री दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। सबसे पहले भगवान महावीर का जलाभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। दोपहर के समय मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सब्जी मंडी, मेन बाजार होती हुई जैन पैट्रोल पंप पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रात को मंदिर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पवन जैन सरानी, नितिन जैन, तरुण जैन, दीपक जैन, राकेश जैन, परमल जैन, आदेश जैन, स्वदेश जैन सहित बड़ी संख्या में जैन बंधु मौजूद रहे।