फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जनेश्वर मिश्र मैरिज होम में लगेेंगे एसी, कराई जाएगी मरम्मत

Sun, 12 Oct 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत सभा कक्ष में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। करीब 20 मिनट चली बैठक के एजेंडा में 7 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इनमें एक प्रस्ताव को धन के अभाव में अस्वीकृत कर दिया गया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह ने किया। सबसे पहले जिला पंचायत की 25 जनवरी की बैठक में कार्रवाई की पुष्टि की गई। उसके बाद जिला पंचायत में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते के पुनरीक्षित बजट को सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। आईजीआरएस पोर्टल, विधान परिषद याचिका समिति एवं पंचायती राज समिति से प्राप्त निर्माण संदर्भों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पर सदस्य विनोद यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जिला पंचायत का बजट इतना नहीं है कि आईजीआरएस पोर्टल, विधान परिषद याचिका समिति एवं पंचायती राज समिति से प्राप्त प्रस्तावों पर निर्माण को पूरा किया जा सके। प्रस्ताव को सदन द्वारा सर्वसम्मति से धनाभाव में अस्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जिला पंचायत के नियंत्रण वाले जनेश्वर मिश्र मैरिज होम के चार कमरों के लिए एसी खरीदने एवं मैरिज होम के हॉल की जर्जर हुई फॉल सीलिंग मरम्मत कराने का प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जुगेन्द्र सिंह यादव द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि जिला पंचायतों के अधिकारियों व कर्मचारियों के निष्प्रयोज्य आवासों के स्थान पर नए आवासों के निर्माण पर विचार किया जाए जिसे सदन द्वारा पारित किया गया।
अपर मुख्य अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति तथा नागरिकों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के प्रस्ताव पर सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कुलदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, सुनीता, जितेंद्रपाल सिंह, रेशमा देवी, उर्मिला, अनिल कुमार, भूरी देवी, मुकेश, अमरलता, सुमन देवी, अरविंद, गिरंद, यशोदा देवी, सुखवेंद्र, विनोद यादव, सोनी यादव, गीता देवी, महेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, विनोद कुमार, रूबी कुमारी, ब्लॉक प्रमुख जैथरा शीला देवी आदि सदस्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



करीब ढाई साल बाद सक्रिय राजनीति में दिखे जुगेंद्र सिंह
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य सपा नेता करीब ढाई साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। 26 सितंबर को बाहर आने के बाद 11 अक्तूबर को इस बैठक के जरिए सक्रिय राजनीति में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मंच से सभी को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें