फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया बसों ने ग्रामीणों का सफर किया आसान

Sat, 04 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्ासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई लोहिया बस सेवा ग्रामीणों के साथ विभाग को भी फायदा पहुंचा रही है। रोडवेज विभाग के अनुसार जिले में चल रही दो लोहिया बसें 80 प्रतिशत के लोड फैक्टर पर चल रही हैं। बसों की संख्या कम होने की वजह से रोडवेज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत और बसों की मांग कर रहा है।  
विज्ञापन

एआरएम संजीव यादव ने बताया कि लोहिया बस सेवा योजना के तहत चल रही बसों में ग्रामीण क्षेत्रों का किराया साधारण किराए से 25 प्रतिशत कम है। इसके बावजूद यह बसें विभाग को अच्छा मुनाफी दे रही हैं। बसों का संचालन बीते एक सप्ताह पहले से ही शुरू किया गया है।

एआरएम ने बताया कि एक लोहिया बस सौंहार से मलावन-एटा होते हुए फर्रुखाबाद के लिए संचालित की जा रही है। जो रात को सौंहार में रुकती है। सौंहार से यह बस सुबह सात बजे निकलती है। जो आठ बजे तक एटा पहुंच जाती है। इसके बाद यह साढ़े आठ बजे फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो जाती है। दूसरी बस जरथपुर से अलीगंज एटा होते हुए आगरा के लिए रवाना होती है। जो जरथपुर से साढ़े सात बजे निकलती है। एटा से जरथपुर शाम पांच बजे जाती है। अलीगंज से जरथपुर और मलावन से सौंहार के बीच का किराया साधारण से 25 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें