फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज से बरेली भेजे गए आइसोलेशन वार्ड के कोच

विज्ञापन
कासगंज का रेलवे जंक्शन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए रेलवे हर संभव कोशिश में जुटा है। कासगंज के कोच केयर सेंटर में बनाए गए आइसोलशन वार्ड को रेलवे ने अब बरेली भेज दिया है। वहां संवेदनशीलता को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कासगंज में 6 कोच का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया। जिससे यदि किसी कर्मी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल भर्ती किया जा सके। बीते दिनों डीआरएम ने इन कोचों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए थे। उस समय डीआरएम ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर इन कोचों को मंडलभर में कहीं भी भेजा जा सकता है। बरेली में कोरोना पॉजीटिव केस मिल चुके हैं। ऐसे में वहां संवेदनशीलता को देखते हुए कोचों को बरेली रवाना किया गया है।
कानपुर तक निगरानी को गया स्टाफ
रेलवे ने एक कोच रविवार को कानपुर ट्रैक पर भेजा है। इस कोच में कासगंज से ट्रैक की निगरानी के लिए स्टाफ भेजा गया है। जिसमें तकनीकी, यातायात, सिग्नल के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ के जवानों को भेजा गया है।
विज्ञापन

- कासगंज के कोच केयर सेंटर में जो आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। उसका उपयोग जरूरत के आधार पर होगा। कासगंज से वार्ड बरेली मंगाया है। ट्रैक की निगरानी निरंतर हो रही है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेलमंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें