फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटे का घोषित रेट 26, बाजार में बिक रहा 32 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
हर में आटा की सप्लाई पहुंचाता युवक। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लॉकडाउन में आटे का कोई रेट नहीं है, जिसकी जो मर्जी आ रही है वह उसी भाव में बेच रहा है। प्रशासन द्वारा पूर्व में तय किए गए रेट 30 रुपये प्रति किलो को संशोधित कर 26 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। वहीं, बाजार में यह आज भी 28 से 32 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है, जबकि बाजार में गेहूं 19.50 रुपये किलो है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि में 30 मार्च को फल, सब्जी और किराना के रेट निर्धारित किए थे। इसमें आटा खुला 28 रुपये प्रति किलो और पैकेट बंद 30 रुपये किलो में बेचने की मंजूरी दी थी। बाजार में गेहूं का रेट 1925 रुपये प्रति क्विंटल है। इस हिसाब से गेहूं 19.25 रुपये प्रति किलो बैठता है।
इसमें देहात क्षेत्र में एक रुपये और शहरी क्षेत्र में दो रुपये प्रति किलो पिसाई के रेट भी जोड़ लिए जाएं तो आटा का भाव 22 या 24 रुपये प्रति किलो होना चाहिए, पर ऐसा नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में आटा का रेट 28 और 30 रुपये किलो तय किया गया। इसकी लोगों ने शिकायत की, प्रशासन ने व्यापार मंडल के साथ बैठक कर गत दिनों इसके रेट में संशोधन कर आटा के भाव 26 रुपये किलो तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

कंपनी के निर्धारित हैं रेट
-हम दुकान पर खुला आटा नहीं बेचते हैं। केवल कंपनी का पैकेट बंद ही आटा बेच रहे हैं। कंपनी जो रेट तय कर करती है, उसी अनुरूप बेचा जा रहा है।
-मनोज कुमार जैन, व्यापारी
प्रशासन ने कम किए दाम
-प्रशासन ने जो आटा का रेट तय किया है, वह पहले ज्यादा था। अब इसे बदलकर 26 रुपये प्रति किलो कर दिया है, पर कंपनी के आटा के रेट निर्धारित हैं।
वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, व्यापारी
महंगा हो गया आटा
बाजार में आटा बहुत महंगा है, लॉक डाउन से पहले यह 24 और 25 रुपये किलो पर बिक रहा था, अब खुला आटा गायब हो गया है, केवल पैकेट बंद ही आटा बेचा जा रहा है।
अमित चौहान, ग्राहक
कैसे चले घर का गुजारा
राशन का गेहूं जितना मिला खर्च हो गया, बाजार में खुला आटा लेने गए तो नहीं मिला। कंपनी के पैकेट आ रहे हैं, वह बहुत महंगे हैं, कैसे घर का गुजारा चलाएं पता नहीं, सरकार क्या कराएगी।
-हसीना बेगम, ग्राहक
ज्यादा रेट वसूलें तो करें शिकायत
-पूर्व में निर्धारित आटा के रेट में संशोधन कर 26 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। यदि कहीं पर भी महंगे दामों पर आटा बेचा जा रहा है तो कोई भी व्यक्ति इसकी शिकायत कंट्रोल रूम या संबंधित एसडीएम को कर सकता है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी
हर दिन तय किए जा रहे रेट
लॉकडाउन से पूर्व बाजार में आटा 24 और 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। पूर्व में प्रशासन ने जो रेट तय किया वह ज्यादा था। अब तय किया गया है कि एएसडीएम एसपी वर्मा प्रतिदिन बाजार के भाव के अनुरूप तय करेंगे और इसका प्रचार-प्रसार करेंगे। यदि कोई कीमत से ज्यादा वसूल कर रहा है तो लोग इसकी शिकायत करें, अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें