एटा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना राजा का रामपुर पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी में अनावश्यक रूप से घूमने वाले रामू सहित छह लोगों, अवागढ़ पुलिस ने लाखन सिंह, विमल जैन, देवेंद्र गोयल और रामविलास शर्मा को तथा जलेसर पुलिस ने अनुभव निवासी मोहल्ला बारी का चौक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
वहीं, कोतवाली नगर पुलिस ने पंकज निवासी पटियाली गेट और आमिर सहित दो और थाना निधौली कला पुलिस ने मंडी तिराहा से उपेंद्र निवासी पिपहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। संवाद
95 वाहन किए गए सीज, 133 भेजे जेल
एटा। जिला पुलिस की ओर से अब तक दस दिन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खूब कार्रवाइयां की गईं हैं। 95 वाहन सीज कर 133 लोगों को जेल भेजा गया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत लागू 21 दिन के लॉकडाउन की समयावधि में अब तक जिला पुलिस की ओर से लॉकडाउन में सरकारी निर्देशों के उल्लंघन के संबंध में धारा 188 आईपीसी के तहत कुल 54 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
133 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं कालाबाजारी के तहत 11 मुकदमा पंजीकृत हुए हैं और 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लॉकडाउन से लेकर अब तक जिले भर में 13 हजार 538 वाहन चेक किए गए जबकि 894 वाहनों का चालान किया और 95 वाहन सीज किए गए।
इस दौरान छह लाख 69 हजार शमन शुल्क वसूला गया है। इन्होंने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान कुल 136 आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को परमिट किया गया। वहीं, जिला पुलिस द्वारा 30 स्थानों पर बैरियर व नाके स्थापित किए गए हैं।