फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल की ढाय गिरने से युवक दबा, मौत

विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा, अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला भग्गू का युवक शनिवार की सुबह बोरवेल में लगी ईंटों को निकालने गया था। इसी बीच ढाय गिरने से वह इसमें दब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची ने तीन घंटे तक जेसीबी से खोदाई करा कर उसे बाहर निकाला। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला भग्गू निवासी अंकित (26) पुत्र रामवीर सिंह शनिवार की सुबह खेतों पर बोरवेल में लगी ईंटों को निकालने पहुंच गया। ईंटें निकालने के दौरान मिट्टी की ढाय गिर गई और अंकित करीब 30 फुट गहरी बोरवेल में दब गया। परिजनों और ग्रामीणों को जब पता चला कि वह बोरवेल में दबा गया है तो पुलिस को खबर दी गई।
सीओ अलीगंज अजय भदौरिया को पता चला तो प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पंकज मिश्रा, और थाना प्रभारी नयागांव योगेंद्र शर्मा सहित अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम के साथ तीन जेसीबी मंगाकर युवक को निकालने के लिए खोदाई शुरू की गई।
विज्ञापन

तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।
पहले से मौके पर मंगाई गई एंबुलेंस से युवक को सीएचसी जैथरा भेजा गया, यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरिया ने बताया है कि युवक के बोरवेल में दबने के तत्काल बाद जेसीबी मंगाकर निकालने के लिए प्रयास किया गया फिर भी तीन घंटे लग गए थे। युवक लॉकडाउन के दौरान ही दिल्ली से लौटा था और बोरवेल में लगी ईंटों को निकालने पहुंच गया तभी हादसे का शिकार हो गया।

लीगंज में धाय गिरने की सूचना पर खुदाई करते दिखे लोग। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें