मिरहची। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दो वक्त की रोटी का भी जुगाड़ नहीं होने से कर्मचारी तनाव में हैं। आर्थिक तंगी के कारण कर्मचारी बच्चों का स्कूल में दाखिला तक नहीं करा पा रहे हैं।
कर्मचारी अजब सिंह, सोमेंद्र सिंह ने कहा मानदेय नहीं मिलने से बच्चों की दाखिला फीस तक जमा नहीं हो सकी है। न बच्चों का कोर्स खरीदा जा सका है, स्कूल में टोके जाने पर बच्चे घर पर आकर बताते हैं, तो बहुत ही शर्मिंदगी होती है। विशेष यादव ने कहा सहालग का दौर चल रहा है, नजदीकी रिश्तेदारी में शादी होने पर और भी मुसीबत हो जाती है। अधिकांश कर्मचारी मानदेय न मिलने से कर्ज लेकर काम चला रहे हैं। सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा मानदेय के संबंध में एनएचएम के अधिकारियों से संपर्क कर भुगतान के लिए कहा गया है।