फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन ने जलाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकीट(एटा)। गांव कमालपुर मई में रविवार की देर रात किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को हत्या कर शव जलाने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने अंतिम संस्कार स्थल से राख के अवशेष एकत्रित कर जांच के लिए भेजे। परिजन ने फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही है।
गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे पर लटका था। परिजन ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार तालाब के किनारे पर किया। राख को भी इधर-उधर फेंक दिया। सोमवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी की हत्या कर शव जला दिया गया है। इस पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम वहां पहुंची। परिजन ने पुलिस को बताया कि निशा कक्षा 10 की छात्रा थी। दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। रात में कुंदे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कमरा अंदर से बंद था। गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद रात में ही अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ,थाना प्रभारी विदेश राठी ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

ग्रामीणों से भी वार्ता की। एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया कि परिजन ने आत्महत्या की जानकारी दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। चिता से अवशेष एकत्रित कर जांंच के लिए भेजे गए हैं। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें