फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन पर गिरी बिजली, उपकरण हुए नष्ट

Sun, 07 Jul 2024 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बे में 33 केवीए हाईटेंशन लाइन पर शनिवार की शाम बिजली गिर गई। इसके कारण विद्युत उपकरण नष्ट हो गए और नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार आधी रात तक नगर पंचायत के वार्डों में अंधकार छाया रहा।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 8 बजे बिजली गिरने से कस्बे के कासगंज रोड पर स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से मिरहची विद्युत उपकेंद्र 33 केवीए की सप्लाई वाली लाइन पर फॉल्ट हो गए। विद्युत खंभे पर लगे 12 इंसुलेटर फट गए। ऐसे में पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग अकुला गए। इनवर्टर बैटरी भी जवाब दे गए।
सूचना पर विद्युत निगम ने काम शुरू कराया। जिसमें करीब पांच घंटे लग गए। रात 1 बजे आपूर्ति संचारू हो पाई। अवर अभियंता ऋषि राम ने बताया कि बिजली गिरने से विद्युत उपकरण टूटकर गिर गए। जिनको विद्युत कर्मियों की मदद से सही कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें