फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों की मरम्मती करण के चलते बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को मरम्मत का का कार्य चला, वहीं जीटी रोड पर विद्युत तार बदले गए, इसके चलते चलते शहर के कई मोहल्लों की बिजली तीन घंटे के लिए गुल रही। इस दौरान उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे। दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी केंद्र पर अधिक लोड रहता है। इसके चलते रविवार को निगम के कर्मचारियों द्वारा मशीनों पर कार्य किया गया। इस दौरान सुबह 11 से 2 बजे तक शहर के कई मोहल्लों की बिजली गायब रही। अधिशासी अभियंता, शहरी वितरण खंड आरबी राय ने बताया कि उपकेंद्र पर रविवार को मशीनों की मरम्मत की गई। इसके चलते तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। बाद में आपूर्ति को चालू कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें