फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूलों में भी पढ़ाया जाएगा मौसमी बीमारियों की रोकथाम का पाठ

Thu, 09 Oct 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम का पाठ पढ़ाया जाएगा। शिक्षक उन्हें ऐसे संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

विभाग में शासन स्तर से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत छात्र-छात्राओं को हाथ धोने, पीने के पानी को ढककर रखना, कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने सहित स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देश सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जारी कर दिए गए हैं। बताया कि बच्चों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, स्लोगन, समूह में चर्चा आदि गतिविधियों का आयोजन भी कराया जाएगा। विद्यालयों में जागरूक होकर बच्चे परिवार में भी लोगों को बीमारियों से बचने के उपायों के प्रति जागरूक करेंगे, यही कार्यक्रम का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें