फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हापुड़ डीएम के विरोध में लेखपालों ने दिया ज्ञापन

Mon, 14 Jul 2025 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज के लेखपालों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। हापुड़ के जिलाधिकारी के उत्पीड़न से तनाव में आकर लेखपाल की मौत का आरोप लगाया। तहसील के लेखपालों में उबाल है। यहां के लेखपालों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में लिखा है कि हापुड़ के जिलाधिकारी की अभद्रता से वहां का एक लेखपाल तनाव में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से जिले के सभी लेखपालों में आक्रोश है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही लेखपाल के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और परिवार की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राजीव कुमार, सुनील यादव, रामकुमार, रमेश कुमार आदि लेखपाल शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें