फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोहावल प्रकरण पर भड़का लेखपाल संघ

Fri, 21 Aug 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में एसडीएम श​शि शेखर को ज्ञापन सौंपते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। अयोध्या के सोहावल में लेखपाल उत्कृष्ट दीप के साथ हुई घटना को लेकर अलीगंज तहसील के लेखपालों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को लेखपाल संघ ने अध्यक्ष शिव वीर सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में विरोध जताया।
विज्ञापन

इसके बाद उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। संघ ने कहा कि पूरे तथ्यों की जांच किए बिना किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का दावा है कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने का कोई स्पष्ट प्रमाण दिखाई नहीं देता। इसके बावजूद मामले को जिस तरह से लिया जा रहा है उससे लेखपालों में असंतोष है। संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से प्रदेश में लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई में निर्धारित प्रक्रिया, निष्पक्षता और पारदर्शिता का पालन जरूरी है।
विज्ञापन

संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संघ के अनुसार 22 अगस्त को शनिवार समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपनी-अपनी तहसीलों में उपस्थित रहकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण यादव, रमन सक्सेना, शिव कुमार, प्रियांशु, अंकुर कुमार, राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें