फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की गांव में उपस्थिति अनिवार्य: डीएम

Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के समस्त थानों पर जनता की समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए। समाधान दिवसों में भूमि विवाद, चकरोड, पैमाइश, अतिक्रमण के मामले प्रमुखता से निस्तारित हों। शनिवार को बागवाला थाने में आयोजित समाधान दिवस के औचक निरीक्षण में पहुंचे डीएम अजय यादव, एसएसपी एएस राय ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम यादव ने कहा कि सभी लेखपालों के पास अपने-अपने क्षेत्र के से संबंधित समस्त भूमि विवाद एवं अन्य विवादों से संबंधित प्रकरणों की सूची होनी चाहिए। अभिलेख अपडेट रहें। अवधपाल निवासी लोया बादशाहपुर एवं गजराज सिंह निवासी जीसुखपुर द्वारा की गई अवैध कब्जे की शिकायत पर एसओ, तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम, एसएसपी ने इस दौरान समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, अपराध रजिस्टर अभिलेख भी जांचने के बाद पुराने सभी प्रकरणों को अतिशीघ्र निबटाने को कहा। समाधान दिवस में कुल 6 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किये गये जिनका अतिशीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें