फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी लगाकर गांव में दिखाया मोदी का भाषण

Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
मन की बात - फोटो : ANI
विज्ञापन
ग्रामोदय से भारत उदय एवं प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का भाजपाईयों ने जगह-जगह ग्रामीण इलाकों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की। कहीं एलईडी पर तो कही टीवी पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। रेडियो पर भी लोगों ने मन की बात का लाइव प्रसारण सुना।
विज्ञापन

ढोलना, नगरिया सहित अन्य स्थानों पर एलईडी लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जल संरक्षण एवं सूखे से निपटने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने गांव के तालाब में जलसंचय के लिए ग्रामीणों से तालाब की मिट्टी खोदकर अपने खेत में डालने का आव्हान करते हुए जल संरक्षण की बात की। उन्होंने आगामी समय में अच्छी वर्षा की संभावना भी जताई। बीपीएल परिवारों को फ्री एलपीजी कनेक्शन देने के लिए उन्होंने सब्सिडी छोड़ने वाले लोगों का आभार जताया। ढोलना के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी, वरिष्ठ नेता रामप्रसाद, महेन्द्र सिंह राना, दीपक प्रधान, राजाराम, प्रवेंद्र राना, लाखन सिंह, धर्मेन्द्र मौर्य, वीरेंद्र माहेश्वरी, बबलू लोधी, कृपाल सेठ सहित अन्य ग्रामीण व भाजपाई मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर ने ग्रामीणों के बीच जाकर ग्रामोदय से भारत उदय के संबंध में लोगों को जानकारी दी। कासगंज में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीकांत माहेश्वरी के आवास पर एलईडी के माध्यम से लोगों को पीएम मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप चौहान ने कहा कि मोदी की जो योजनाएं है उनका सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। इस दौरान ज्ञान तिवारी, नवल कुलश्रेठ, गौरीशंकर शर्मा, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह, महेन्द्र बघेल, डा. वीडी राना, शरद गुप्ता, नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, संजय कुशवाह, राजीव माहेश्वरी, संजय पुण्ढीर, केपी सिंह, रामनिवास राजपूत, प्यारेलाल वर्मा मौजूद रहे। न्यौली नगरिया में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ने कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां रेडियों पर लोगों ने पीएम मोदी के प्रसारण को देखा। इस दौरान विकास चौहान, प्रवीण शर्मा, ब्रहमानंद सोलंकी, रामकुमार सिंह, कुलदीप, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने दी योजनाओं की जानकारी
पटियाली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुंढीर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य प्रदेश परिषद जगदीश सिंह भदौरिया ने की तथा संचालन जिला महामंत्री ग्राम ढकरई, हथौड़ावन, गढिय़ानर्सू, रंपुरा, रहटा, करनपुर, बकराई, भैंसरासी, नगला आशानंद, गढ़ी गुडिय़ाई आदि गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की योजनाएं बतायी। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शिवपाल राठौर, रामनरेश चौहान, सुखपाल सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, रामप्रकाश जैन, रामवीर सिंह, दलवीर सिंह,  वृंदावन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें