फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम परीक्षा : शासन ने शिक्षा विभाग को भेजी उत्तर कुंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कराई गई लर्निंग आउटकम परीक्षा के मूल्यांकन के लिए शासन ने उत्तर कुंजी भेज दी है। शिक्षा विभाग को कुंजी मिल चुकी है उसी के अनुसार शिक्षक मूल्यांकन करेंगे। शिक्षा निदेशक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सिर्फ प्रशिक्षित और निर्धारित योग्यता वाले शिक्षकों से ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलेभर के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन हुआ। शासन की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि लर्निंग आउटकम परीक्षा के जरिए शिक्षकों की मानसिक दक्षता को परखा जाए। शिक्षा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, क्योंकि तमाम विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिनका बौद्धिक स्तर कम होगा और कुछ विद्यार्थी ऐसे भी होंगे जिनका बौद्धिक स्तर काफी अच्छा होगा। पूरा आकलन करने के बाद कम बौद्धिक स्तर वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षा में पढ़ाया जाएगा।
कर रहे तैयारी
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रशिक्षित शिक्षकों से कराया जाएगा। शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन के लिए लगाई जा रही है। जल्द ही मूल्यांकन कराकर निर्धारित समय पर परिणाम घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी मौर्य, जिला समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें