फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानपुर में ट्रैफिक रोकने में हीलाहवाली, अलीगंज तिराहे पर लगा जाम

Sat, 01 Aug 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के अलीगंज तिराहे पर  शनिवार को लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
एटा। कांवड़ यात्रा के लिए लागू रूट डायवर्जन शनिवार को अलीगंज तिराहे पर उस समय बेअसर नजर आया, जब कई बड़े वाहन निर्धारित बाईपास मार्ग छोड़कर शहर की ओर पहुंच गए। इस वजह से अलीगंज तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह रेंगता रहा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जो शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम छह बजे तक चलेगा। शनिवार को जानकारी न होने से वाहन चालक आरटीओ कार्यालय से बाईपास जाने की जगह शहर में अंदर आ गए। इस वजह से अलीगंज तिराहे पर जाम लग गया। गर्मी और उमस के बीच करीब आधा घंटा तक लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जानकारी पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मियों ने बड़े वाहनों को अलीगंज तिराहे से आगे बढ़ने से रोकते हुए चालकों को रूट डायवर्जन की जानकारी दी और उन्हें वापस निर्धारित बाईपास मार्ग की ओर भेजा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें