फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने फूंका मंत्री का पुतला

Sat, 13 Dec 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री वीके सिंह द्वारा उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना आगरा की जगह मेरठ प्रस्तावित करने की बात कहने पर एटा के वकीलों ने रोष है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कचहरी चौराहे पर मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। वहीं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने बैठक आयोजित कर खंडपीठ की मांग को लेकर आगरा के अधिवक्ताओं का सहयोग करने का फैसला लिया।

साथ ही 15 दिसंबर तक जिले में न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। मालूम हो कि एटा के अधिवक्ता भी आगरा में खंडपीठ की स्थापना के लिए पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज ने कहा कि जिले के अधिवक्ता भी आगरा में खंडपीठ की स्थापना को लेकर आगरा के अधिवक्ताओं का साथ देंगे।

एडवोकेट राकेश यादव ने कहा कि खंडपीठ के संबंध में जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना अति आवश्यक है। लेकिन सरकार व नेता अपने राजनीतिक लाभ की वजह से ऐसे बचकाने बयान दे रहे हैं।

बैठक का संचालन सचिव सुनील यादव ने किया। इससे पहले अधिवक्ता कचहरी पर एकत्रित हुए जहां नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया। इस मौके पर नईम अहमद, विनीत मिश्रा, प्रशांत पुंढीर, संदीप मिश्रा, उमेश यादव, राम खिलाड़ी यादव, सुनील दत्त शाक्य, महेश कुलश्रेष्ठ, आदित्य मिश्रा, वरुण जौहरी, मुहम्मद इरफान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें