फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर दिनभर रहा जाम

Sat, 13 Dec 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर फैले अतिक्रमण के जाल व यातायात पुलिस की उदासीनता के चलते शुक्रवार को पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। इस दौरान वाहनों को दौ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी आधा घंटे से ज्यादा का समय लगा। स्कूल कालेजों की छुट्टी के समय तो जाम के हालत और खराब हो गए। लोगों को जीटी रोड, शिकोहाबाद तिराहे से लेकर रेलवे पुल तक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन




जीटी रोड पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इससे बचने के लिए छोटे वाहन बाजार से गुजरने लगते हैं, ऐसे में बाजारों में जाम जैसे हालात उत्पन्न होने लगते हैं। शहर में शुक्रवार को लगे जाम ने लोगों को खासा परेशान किया। जीटी रोड पर लोग वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ाकर निकल जाते हैं। इससे दूसरे वाहनों को निकलने में काफी परेशानी आती है। लोगों की मांग है कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे में स्कूलों और कालेजों की छुट्टी के समय तो शहर के प्रमुख मार्गों से निकलना भी दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें