फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिलाओं के विवाद में चले लाठी-डंडे

Thu, 19 Feb 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव किनौड़ी खेराबाद में बुधवार दोपहर को महिलाओं के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए चोटिल लोगों काे मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव किनौड़ी खेराबाद के ह्रदेश ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी लवली गांव की आनंद डेयरी पर सफाई कार्य कर रही थी। वहां पहुंची गांव की ही दो महिलाओं से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले से रंजिश होने पर विवाद बढ़ गया। मामले के तूल पकड़ने पर दोनों पक्ष के लोग आकर एक-दूसरे को गाली देने लगे। इस पर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। एसआई मनीष बालियान ने बताया मारपीट में चोटिल लोगों काे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांचकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें