फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हार्ट अटैक से हुई थी खराद व्यापारी की मौत

Thu, 03 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुधवार शाम दुकान से कार से घर लौट रहे खराद व्यापारी की रास्ते में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। कार अनियंत्रित होने के बाद बोर्ड से टकरा गई थी।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।
आनंदपुरी निवासी राजीव शर्मा (45) खराद का कारोबार करते थे। बुधवार शाम वह निधौली रोड स्थित अपनी दुकान से कार चलाकर घर लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज सीने में दर्द हुआ और वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में राजीव को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया। रिपोर्ट के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें