फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों की भेंट चढ़ा बेटी की शादी का सामान

Sat, 13 May 2017 12:16 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
आग बुझाने जुटे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम चंदवा में घूरे से उठी चिंगारी से एक झोंपड़ी वाले घर में आग लग गई। इससे खाद्यान्न, कपड़े, बिस्तर के अलावा बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। घरेलू सामान जल गया। घंटों जूझने के बाद ग्रामीण और दमकलकर्मी आग बुझा सके।
विज्ञापन

प्रताप सिंह पुत्र रूपराम की झोंपड़ी में शुक्रवार को आग लग गई। तेज धूप और हवाओं के कारण देखते ही देखते लपटें आसमान चूमने लगे। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घबराए ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही लोग खुद भी आग बुझाने में जुटे। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीण और दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती। सारा सामान राख हो चुका था। पीड़ित प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी भगवान देवी की 3 जुलाई को शादी है। इसके लिए उसने 85 हजार की नकदी, सोने चांदी के आभूषण, 8 क्विंटल गेंहू, 4 क्विंटल मसूर, 2 क्विंटल लाह आदि सामान एकत्रित कर रखा था। ताकि शादी धूमधाम से हो सके। सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें