एटा के अलीगंज में जमीन के विवाद ने नगला तारा गांव में हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और जमीन को लेकर चल रही तनातनी के बीच दो पक्ष आमने-सामने आ गए। परिवार के सदस्यों को घेरकर मारपीट की और गड़ासे से हमला कर दिया। घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता, उनकी पुत्रवधू और दो बेटियां घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
">http://
घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नगला तारा गांव की है, जहां मारपीट में 60 वर्षीय आसाराम पुत्र अंतराम, उनकी 38 वर्षीय पुत्रवधू क्रांति पत्नी धर्मेंद्र, 18 वर्षीय बेटी काजल और आठ वर्षीय पौत्री आरजू घायल हुई हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग पहले से ही रंजिश मानते हैं। इसी विवाद के चलते परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। आसाराम के अनुसार विवाद को लेकर वह सुबह ही शिकायत करने नयागांव थाने पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने से लौटने के बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया।