फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ ले गए चोर

Sat, 13 Feb 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 केनरा बैंक बहरोजपुर के एटीएम को शुक्रवार की रात्रि चोरों ने शटर काटकर उठा लिया। चोर एटीएम को पास के ही खेत में ले गए। यहां एटीएम काटकर उसमें रखी सवा लाख रुपये की नगदी निकाल ली। एटीएम के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बैंक के सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

केनरा बैंक बहरोजपुर शाखा का एटीएम शाखा के पास में ही लगा है। चोरों ने एटीएम के बंद शटर को काट लिया। इसके बाद चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर उखाड़ लिया। चोर मशीन लेकर म्यांऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर सरसों के खेत में ले गए। यहां एटीएम काटकर उसमें रखी नगदी चोरी कर ली। बताया गया कि बैंक ने सात फरवरी को छह लाख रुपये की नगदी एटीएम में डाली थी। करीब चार लाख पिचहत्तर हजार रुपए की निकासी ग्राहकों के द्वारा की गई। शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो एटीएम पड़ा देखा। ग्रामीणों ने गांव में इसकी सूचना दी तो तमाम ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। गंजडुंडवारा पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पटियाली सीओ अमृतलाल भी मौके पर आ गए। बैंक प्रबंधक मनोज कुमार निराला ने बैंक प्रशासन को मामले की जानकारी दी। बैंक की सुरक्षा अधिकारी दिव्या चौहान भी मौके पर पहुंच गईं। एटीएम चोरी का मामला गंजडुंडवारा थाने में दर्ज कराया गया है।

 सुरक्षा पर उठे सवाल
गंजडुंडवारा(ब्यूरो)। केनरा बैंक बहरोज की बैंक शाखा के सुरक्षा इंतजाम की पोल इस चोरी की घटना से खुल गई। बैंक में रात्रि सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं है। रात्रि के समय एटीएम बंद कर दिया जाता है। उसका सीसीटीवी कैमरा भी नहीं चलता। जबकि सीसीटीवी कैमरा हर समय चलना चाहिए। बैंक की सुरक्षा अधिकारी दिव्या चौहान ने भी सुरक्षा की कमी को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें