फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैल्शियम के अभाव में 40 की उम्र में दर्द दे रहे जोड़ और घुटने

Mon, 18 May 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में हर रोज मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं। यहां सबसे अधिक 40 की उम्र के पार लोग उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों के हाथ-पैर समेत जोड़ों में दर्द, अकड़न आदि की समस्या हो रही है। सोमवार को 400 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के भूतल पर हड्डी रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि कैल्शियम की कमी की वजह से ज्यादातर लोग जोड़ों व घुटने के दर्द से परेशान हैं। इसके साथ ही 60 से अधिक उम्र के लोगों को भी घुटने में दर्द की समस्या हो रही है। महिलाओं में कमर, पैर और एड़ी में दर्द की समस्या हो रही है जिन्हें, उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही फ्रैक्चर मरीजों का प्लास्टर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें