फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लुटेरों से लोहा लेनी वाली वृद्ध महिला का सम्मान

Mon, 18 May 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बैग छीनने के मामले में बदमाशों से भिड़ने वाली अनीता को सम्मानित करते अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह - फोटो : घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद
विज्ञापन
एटा। जैथरा में बैग लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों से भिड़ने वालीं अनीता देवी की बहादुरी की चर्चा हर कोई कर रहा है। लोग उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, चेयरमैन विवेक गुप्ता ने बहादुर महिला का सम्मान किया।
विज्ञापन

विधायक ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति की हमेशा श्रेष्ठ रही है। अनीता देवी में वृद्धावस्था में भी बदमाशों से मुकाबला कर उनके हौसलों को तोड़ दिया। इसकी जिनती सराहना की जाए वह कम है। चेयरमैन ने कहा कि अनीता देवी सी बहादुरी की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इसके साथ-साथ विधायक और चेयरमैन ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को पकड़ने पर सीओ राजेश सिंह और पुलिस टीम का भी सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, दिनकर सिंह, डॉ. अनुपम गुप्ता, सोविल गुप्ता, मनोज गुप्ता, हदीस कुमार, उर्जेश कुमार, सुबोध राठौर आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें