एटा। थाना व कस्बा अवागढ़ में एक महिला की पुत्रबधू और नाती ने ही पिटाई की, जब बेटी बचाने आई तो उसको भी पीटा गया। पुत्रबधू अपने पिता के पास कस्बे में ही रहती है, आरोप है कि पिता असलहों का अवैध कारोबार करता है। इसकी वजह से जान माल का भी खतरा होने की आशंका जताई गई है।
कस्बा के ही मोहल्ला विवेकपुरी निवासी गिरजा देवी ने पुत्रबधू बेबी देवी और नाती मोहित व समधी जीवाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 2 जनवरी की शाम करीब 4 बजे नाती और पुत्रबधू ने मिलकर पिटाई की, तब बेटी कुसमा देवी ने आकर किसी तरह से बचाया तो बेटी को भी पीटा गया। इसकी वजह से दोनों के चोटें आईं हैं। कहा कि पुत्रबधू अपने पिता जीवराम के घर पर नाती को लेकर रहती है, जबकि जीवाराम अवैध असलहों का कारोबार करता है। नाती धमकी देकर गया है ऐसे में उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वह अपने छोटे बेटे उमेश शर्मा के साथ रहती आ रही है, इसके बाद भी नाती व पुत्रबधू नहीं रहने दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
वहीं थाना सकीट में बदन सिंह निवासी नगला इंदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे गांव के ही भुवनेश इसके भाई रजनेश, सुरेश, शांतिलाल और हरीओम ने बिना किसी बात के घर के सामने गाली गलौज की गई, जब विरोध किया तो लाठी डंडों से पिटाई की गई। चीख पुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तब जाकर किसी तरह से बचाया। बेटा प्रशांत बचाने आया तो उसको भी पीटा गया। इसके कारण दोनों के चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।