फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत

Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ओमप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : ओमप्रकाश का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में झकरई ईंट-भट्ठा के पास साइकिल सवार मजदूर रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मजदूर ओमप्रकाश (45) निवासी ग्राम झकरई रविवार शाम को बाजार से घर वापस जा रहा था। अपने गांव के समीप स्थित ईंट-भट्ठे पर पहुंचा ही था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अलीगंज निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें