फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: निर्माणाधीन मकान में चल रहा था काम, ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार से छू गई सरिया, करंट से मजदूर की मौत

Tue, 16 Jan 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। इसी समय ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार से सरिया छू गई। करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
एचटी लाइन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे निर्माणाधीन मकान पर काम चल रहा था। यहां घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सरिया उठाते समय सरिया एचटी लाइन के तार से छू गई। करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। खबर मिली तो घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के नगला छत्तर गांव में हुआ। गांव निवासी अशोक कुमार (35) की करंट लगने से मौत हुई है। परिजन ने बताया कि गांव के ही लक्ष्मण सिंह के निर्माणाधीन मकान पर कार्य करने के लिए गया था। यहां काम करने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इसकी वजह से करंट लग गया और जमीन पर गिर गया। करंट लगने के साथ ही चीख पुकार मच गई। 

मौजूद लोग वाहन की व्यवस्था करके उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत बता दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक गांव में निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। इसकी वजह से मौत हो गई। परिजन की ओर से सूचना दी गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें