फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतला के लोगों पर पुलिस का जुल्म

Sat, 25 Jul 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद राजवीर सिंह ने कहा है कि जनपद में बदमाशों से पुलिस का आतंक कम नहीं है। करतला क्षेत्र के लोग इन दिनों ऐसे ही खौफ का सामना कर रहे हैं। रात को बदमाशों से परेशान ग्रामीणों को दिन में पुलिस का खौफ सता रहा है।
विज्ञापन

शांती नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने राजनीतिक साजिश के चलते दर्जनों ग्रामीणों को फर्जी मुकदमों में फंसा दिया है। सांसद ने कहा कि उन्होंने पीड़ितों की व्यथा एवं घटना की सच्चाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बता दी है। उनके न्याय के आश्वासन पर उन्हें भरोसा है। बताते चलें कि 26 लोगों के विरुद्घ प्राथमिकी एवं 250 अज्ञात लोगों के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
कासगंज में रेल से धक्का देकर मारे गए राष्ट्रीय तलवारवाज होशियार सिंह की मौत पर दु:ख जताते हुए सांसद ने कहा कि इस संबंध में सोमवार को रेलमंत्री से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। बताते चलें कि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि दो सौ रुपए रिश्वत न देने पर पुलिस कर्मियों ने होशियार सिंह को धक्का दे दिया।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं है। जंगलराज कायम है। ऐसे में निष्पक्ष पंचायत चुनावों की कल्पना नहीं की जा सकती। सांसद ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से पंचायत चुनावों में उतरेगी। एटा कासगंज जनपद में अन्य पदों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भी भाजपा का दावा मजबूत है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.दिनेश वशिष्ठ, वीरेंद्र सिंह लोधी, पंकज चौहान, अग्रिम जैन, अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

एटा बने स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री को भेजा प्रस्ताव
एटा। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता को विकास का हर वर्ष नया तोहफा देगें। प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पिछड़े जनपद को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग की है। इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर अपनी बात रखेंगे। सांसद ने कहा कि एटा-अलीगढ़ हाईवे के लिए 340 करोड़ रुपए का आवंटन, कासगंज में कृषि विज्ञान केंद्र की स्वीकृति, संसदीय क्षेत्र के 142 गांवों के विद्युतीकरण का प्रस्ताव एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 70 करोड़ रुपए की लागत से जनपद की सड़कों का निर्माण की स्वीकृति प्रमुख है।

ईमानदार अधिकारी घुटन में
निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न को सपा की संस्कृति बताते हुए कहा कि उन्हें इसका पहले ही अहसास था। प्रदेश के कई ईमानदार अधिकारी इस शासन में घुटन महसूस कर रहे हैं। जुबान खोलने पर प्रताड़ित हो रहे हैं। एक अन्य आईएएस ने भी वीआरएस लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें