2020 में लगे पहले लॉकडाउन से शहर में पसरा सन्नाटा फाइल फोटो ।
- फोटो : ETAH
एटा। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर आज (22 मार्च 2020) से एक साल पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जनता कर्फ्यू का एलान किया गया था। एक साल बाद फिर से कोरोना पंख फैलाने लगा है। जब तक सरकार की सख्ती रही, तब तक तो लोग घरों में कैद रहे, पर इसके बाद जैसे ही अनलॉक हुआ लोग सामाजिक दूरी के साथ मास्क लगाना और सैनिटाइजर इस्तेमाल करना भूल गए। इससे एक बार फिर से हालात भयावह होने के आसार पैदा होने लगे हैं।
22 मार्च 2020 को चीन के बुहान शहर से पूरी दुनियां में फैले कोविड-19 के संक्रमण के चलते एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया था। इसी के बाद जब हालात गंभीर हुए तो देश भर में लॉकडाउन लगा दिया गया था। लगभग तीन माह तक लोग इस बीमारी से डरे और सहमे रहे। पर जैसे ही अनलॉक लागू हुआ शुरूआत में तो लोगों ने कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन किया पर अब तो जैसे लोग कोरोना के संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं।