एटा। कोरोना वायरस के भारत में मिलने के बाद से प्रदेश में रेड अर्लट जारी है। इसकी रोकथाम के लिए प्रमुख सचिव के निर्देश पर ग्यारह टीमों का गठन किया गया है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ ने 233174 नंबर जारी किया है, इस पर लोग कोरोना वायरस के विषय में पूरा जानकारी ले सकते हैं।
यह बनी टीमें
कॉल सेंटर मैनेजमेंट, एचआर, सर्विलेंस, ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिग, इंफ्रांस्ट्रक्चर, मेटेरियल, मीडिया मैनेजमेंट, प्राईवेट हॉस्पीटल सर्विलांस, ट्रांसपोटेशन, इंटर डिपार्टमेंटल, साइकोलॉजीकल सर्पोट टीमों का गठन किया गया है।
संदिग्ध सूचना की निगरानी करेगी एचआर टीम
प्रमुश सचिव ने निर्देश दिया है कि डॉक्टरों की एक अलग से टीम बनाई जाए। उसका नाम एचआर रखा जाए। यह किसी संभावित मरीज की सूचना पर उसके घर पहुंचेगी। उसे आइसोलेशन वार्ड ले जाकर जांच करें। बाहरी व्यक्ति के आने पर उसकी 28 दिन तक निगरानी करे।
मास्क की बढ़ी डिमांड
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग एन-95 मास्क खरीद रहे है। इससे बाजार में मास्क की कमी हो गई है। जहां भी मास्क उपलब्ध हैं वह महंगे दाम में बेच रहा है।