फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलतापूर्वक हुई चार्जिंग, आज इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरेली रेल ट्रैक पर किए जा रहे विद्युतीकरण का काम बमियाना तक सफलतापूर्वक हो गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार रात से शुरू की गई चार्जिंग की भी सफल रिपोर्ट मिल गई है। कार्यदायी संस्था के अफसरों ने रेलवे के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही शनविार को इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल की अनुमति मांगी है। संभावना है कि आज दोपहर बाद ट्रायल हो जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज रेलवे स्टेशन से उझानी स्टेशन तक विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद पिछले दिनों कार्यदायी संस्था इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल कराने की तैयारी में थी, लेकिन रेलवे से अनुमति न मिलने के कारण ट्रायल नहीं हो सका था। इस बीच कार्यदायी संस्था के अफसरों ने बमियाना रेलवे स्टेशन तक कार्य पूर्ण कर इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल की तैयारी शुरू की। बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था के सीपीएम संजीव सहगल ने निरीक्षण के बाद उझानी से बमियाना स्टेशन तक विद्युत तारों में करंट प्रवाहित कर चार्जिंग के निर्देश दिए। अब शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन से कासगंज-बमियाना रेलवे स्टेशन के बीच ट्रायल की तैयारी कर ली है।
मिले दो फेलियर, तत्काल खामी दूर
बृहस्पतिवार रात को शुरू की गई विद्युत तारों की चार्जिंग में उझानी एवं बदायूं रेलवे स्टेशन पर दो फेलियर मिले। उसके बाद देर रात कार्यदायी संस्था ने तत्काल कर्मचारियों की टीम लगाकर तकनीकी खामी दूर कराई।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से
- 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल की तैयारी।
- 19 रेलवे स्टेशनों के बीच आज हो सकता है इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल।
ट्रायल की अनुमति मांगी है
हमने अपनी पूरी टीम के साथ प्रयास कर कासगंज से बमियाना रेलवे स्टेशन तक विद्युत उपकरण की चार्जिंग सफलतापूर्वक कर ली है। रेलवे के उच्चाधिकारियों से शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल की अनुमति मंागी है। - कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें