कासगंज। जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध मिलने के बाद से लोगों में डर का माहौल है। विभाग ने संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है। वहीं विभाग ने पिछले माह थाइलैंड से आने वाले व्यापारी को भी अपनी निगरानी में ले लिया है।
भारत (18) पुत्र सोहनलाल निवासी बदरिया सोरों होली का त्योहार मनाने के लिए बुधवार देर रात केरल से अपने घर वापस आया था। बुखार की शिकायत के बाद वह बृहस्पतिवार को अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसे भर्ती कर जांच की गई। विभाग ने युवक के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं, जिससे कोरोना वायरस से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके अलावा विभाग ने पिछले माह थाइलैंड से वापस लौटने वाले पटियाली के व्यापारी को भी अपनी निगरानी में रखा है।
- विभाग ने पिछले माह थाईलैंड से आने वाले व्यापारी को निगरानी में रखा गया है। साथ ही संदिग्ध के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिए है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्य सामने आएगा। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।