फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टा मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन

बांदा जनपद के गांव अलोना निवासी राममिलन ने बताया वह अपनी पत्नी सावित्री के साथ मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआ खेड़ा भट्ठे पर पत्नी के साथ कार्य करते हैं। तीन महीने पहले उनका साला 27 वर्षीय महेश साथ में भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आया था। इस दौरान 10 दिन तक महुआ खेड़ा भट्ठे पर उसे काम नहीं मिला।
इस पर ठेकेदार उसे निधौली कलां क्षेत्र स्थित जेकेएम भट्ठे पर मजदूरी दिलाने के लिए ले गया। जहां मंगलवार रात उसने आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 12 बजे मामले की जानकारी हुई। वह घटनास्थल पहुंचे, तब तक पुलिस ने शव को फंदे से उतार लिया था। निधौली कलां थानाध्यक्ष हेमंत रावत ने बताया कि मजदूर बांदा जनपद का रहने वाला था। आत्महत्या करने की बात बताई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें