फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की इबादत में उठे हजारों हाथ

Tue, 13 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईद उल अजहा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले भर में मंगलवार को ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। निर्धारित समय पर ईदगाहों, दरगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर देश दुनियां में अमन चैन की दुआ मांगी गई। मिरहची में इमाम ने कहा कि मुसलमान आतंकी नहीं हो सकता।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित मलाखाना ईदगाह पर सुबह से ही नामाजियों भीड़ जमा होने लगी। 8.30 बजे काजी बदूद मियां और नो बजे नगला पोता में हजारों नमाजियों को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई गई। ईद की बधाई देने वालों में विधायक अशीष यादव, जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन, महामंत्री उमेश गुप्ता, पालिका चेयरमैन, राकेश गांधी, बसपा नेता गजेंद्र सिंह बबलू, इंजीनियर नूर मोहम्मद, जहरीर अहमद, कांग्रेस पार्टी से प्रमोद गुप्ता और रामकुमार सक्सेना समेत अनेक लोग मौजूद रहे। अलीगंज में ईदगाह पर इमाम इमरान मुस्तफा ने सैकड़ों लोगों को ईद की नमाज अदा कराते हुए अमन चैन की दुआ मांगी। विधायक रामेश्वर सिह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, बसपा नेता रामकिशोर यादव, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव समेत सभीधर्मो के लोग ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। मारहरा स्थित ईदगाह, दरगाह शरीफ, जामा मस्जिद में कारी रहमतुल्ला, दरगाह खानकाहे बरकातिया में प्रोफेसर सैयद अमीन बरकाती एवं ईदगाह पर हाफिज शाहबुददीन ने नमाज अदा कराते हुए अमन चैन की दुआ मांगी। बसपा नेता रंजीत यादव एवं शलभ बाबू माहेश्वरी, पूर्व चेयरमैन परवेज जुवेरी, जग्गूमल मौजूद रहे। अवागढ़ किला बाईपास मार्ग स्थित ईदगाह पर मौलाना रवीउल्लाह ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। विधायक रणजीत सुमन, पुजारी यादव, चमन आढ़ती, गुलाम हैदर, अबरार अहमद, एमए खान ने बधाई दी। जैथरा में अलीगंज रोड स्थित मस्जिद पर मोहम्मद तौफीक अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिमों ने नमाज अदा की। ईओ काशीनाथ पांडेय, बुंदे खां, इदरीश, हनीफ, शाहबुददीन, हलीम, बसीम, चॉद मियां, इरफान, नन्ने खॉ, अलीशेर मौजूद रहे। मिरहची में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।  ईदगाह पर इमाम हाफिज मौहम्मद नाजिम बरकाती ने सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर खुशहाली की दुआ मांगी। बसपा विधानसभा प्रभारी शलभ माहेश्वरी, अभिषेक माहेश्वरी, संतोष सर्राफ, गणेश गुप्ता, डा. एमपी कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें