फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 06 Aug 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय शनिवार सुबह किशोर की गर्दन हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। इस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसी से गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने अलीगंज रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत निगम अफसरों पर कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर, तहसीलदार, सीओ ने पहुंच कर परिवारीजनों और ग्रामीणों को कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम लगने के कारण अलीगंज रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन

पंवास गांव निवासी राजबली का 16 वर्षीय बेटा छोटू शनिवार सुबह चांदपुर के समीप सड़क के किनारे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। अचानक उसकी गर्दन पेड़ के पास से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई और करंट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। किशोर का शव पेड़ पर धरा रह गया। वहां मौजूद बच्चों ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। जब परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव पेड़ पर रखा देखा तो उनके होश उड़ गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों विद्युत निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर अलीगंज रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार, सीओ निमेश कटियार और तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर किसी प्रकार तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। प्रशासन ने कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। 
--------------------
शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई 
पंवास और चंादपुर के ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम अफसरों से एचटी लाइन ऊंची करने को लेकर कई बार शिकायतें की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहंी हुई। इसी के चलते शनिवार को छोटू की जान चली गई। ग्रामीणों का कहना है यदि तार ऊंचे नहीं हुए तो जामुन के पेड़ के पास दोबारा हादसा हो सकता है। मई से लेकर अभी तक करंट लगने से जिले में 11 लोग जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम अफसर झूलते तार संभालने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें