फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापियां बता रहीं, वाराणसी मंडल में हुई थी खूब नकल

Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के जिलों में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल का बोलबाला रहा। सैकड़ों कापियां ऐसी हैं जो केंद्रों पर सामूहिक नकल होने की गवाही दे रही हैं। शनिवार से शुरू हुई इस मंडल के कई केंद्रों की  कापियों की जांच में एक जैसे ही उत्तर लिखे मिले। गलतियां तक एक सी हैं। 
विज्ञापन

परीक्षकों के मुताबिक कापियों से सामूहिक नकल की पुष्टि हो रही है। पूरे केंद्र के परीक्षार्थियों के सही या गलत एक जैसे जवाब हैं। इतना ही नहीं अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में एक केंद्र पर 209 परीक्षार्थियों में से अधिकांश के प्रश्न हल करने का क्रम भी एक जैसा था। पहला प्रश्न सभी ने निबंध का किया है। नकल के लिए बदनाम होने के चलते यहां की परीक्षा कोडेड कापियों पर कराई गई है।

कापियों में नोट रखने के मामले में भी वाराणसी मंडल के परीक्षार्थी आगे हैं। अब तक इलाहाबाद मंडल की कापियों में दस से सौ तक के नोट निकल रहे थे। वहीं वाराणसी की कापियों पहले ही दिन पांच-पांच सौ के नोट निकले। 
विज्ञापन


मंडल बदलते ही परीक्षकों-उप प्रधान परीक्षकों का कागजी काम बढ़ गया है। इसके असर से मूल्यांकन की गति भी धीमी पड़ गई। पहले दिन परीक्षक कम कापियां ही जांच सके।

वाराणसी मंडल की कापियों से सामूहिक नकल की पुष्टि हो रही है। सैकड़ों कापियों में उत्तर ही नहीं वरन क्रम भी एक जैसे हैं। कई परीक्षार्थियों ने तो पत्र लिखकर नकल की बात कबूली भी है।
विज्ञापन

रामपाल सिंह, उप प्रधान परीक्षक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें