फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवानी...

Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मां शैलपुत्री की पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के पूजन में सुबह चार बजे से श्रद्धालु जुट गए। घर में मां का दरबार सजाकर विधिविधान पूजन-हवन हुआ। मंदिरों में मैया के दर्शन के लिए सारे दिन कतार लगी रही। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दिनभर धार्मिक आयोजन की धूम रही। रात में कई जगह मां के जगरातों हुए। 
विज्ञापन

शहर के ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, माया पैलेस चौराहे स्थित जनता दुर्गा मंदिर, जेल रोड स्थित देवी मंदिर, शांती नगर स्थित काली माता मंदिर पर सुबह से दोपहर तक भक्तों की लाइनें लगी रही। इस दौरान भक्तों की ओर से मां का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इससे पहले लोगों ने अपने घरों में कलश की स्थापना की। कलश स्थापना के बाद मां की स्तुति कर उपवास रखा और अपने परिवार व मित्रों के लिए देवी मां से सुख समृद्धि की मांग की। बता दें कि नवरात्र दौरान माया पैलेस चौराहे स्थित जनता दुर्गा मंदिर पर मां की कथाएं श्रद्धालुओं को सुनाई जाएंगी। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हो गई। भक्त दिनभर देवी मां की कथाओं और उनके भजन कीर्तनों का आनंद लेते रहे। वहीं, शहर के प्रमुख मंदिरों पर पुलिस प्रशासन के कड़े सुरक्षा के इंतजाम रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें