फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 18 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलना के क्षेत्र अथैया चौराहा पर रोडवेज बस की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गईं। महिला की मौत से उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

ओमवती पत्नी सत्येंद्र निवासी डोरई थाना गंगीरी अपने पति के साथ गांव नारायनी जा रही थी। अथैया चौराहा पर सड़क के किनारे बाइक को सत्येंद्र ने खड़ा दिया और एक दुकान से मिष्ठान खरीदने लगा।

इसी दौरान तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक के समीप खड़ी ओमवती को रौंद दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई और उसने मौत तोड़ दिया। घटना होते देख वहां खड़े लोग और राहगीर उसकी ओर दौड़ पड़े। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना जैसे ही परिवारीजनों को हुई उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने दुर्घटना स्थल पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने बुझाने पर लोगों ने जाम को खुलवा  दिया। पुलिस ने शव के पंचनामा भरने की कार्रवाई को पूरा किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। बस को पुलिस ने थाना परिसर में खड़ा दिया। एसआई इंदु वर्मा ने बताया कि बस की टक्कर से महिला की मौत हुई है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें