फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी से मात्र 20 मीटर दूर रह गया गंगा का पानी

Tue, 11 Aug 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश एवं डिस्चार्ज किए पानी के कारण नैथरा से कादरगंज गंगा घाट तक बाढ़ का पानी बढ़ रहा हैं। अब गांवों के समीप तक गंगा के दस्तक देने शुरु कर दिया है। गांवों के मात्र 20 मीटर की दूरी तक गंगा पानी पहुंच गया है। इससे तटवर्ती ग्रामों के ग्रामीणों में बैचेनी है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हैं। उपजिलाधिकारी ने गंगा के तटवर्ती गांवों का दौरा कर मौके का जायजा लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार ही बढ़ रहा हैं। गंगा के जल स्तर के बढ़ते हुए जहां प्रशासन सतर्क है और बढ़ रहे जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं ग्रामीणों में गंगा में बढ़ रहे पानी को लेकर चिंताए हैं। गंगा के बढ़ते जल स्तर के कारण ग्रामीणों में बेचैनी बनी हुई हैं। मंगलवार तराई क्षेत्र में गंगा नदी किनारे बसे एक दर्जन गांवों का भ्रमण करते हुए उपजिलाधिकारी परवेज अहमद ने ग्रामीणों से विचार विमर्श किया तथा लेखपालों को उन्होंने निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में गंगा के जलस्तर पर निगाह रखें। जैसे ही पानी की अधिकता मालूम हो तुरंत तहसील मुख्यालय पर सूचित करें। गंगा के तटवर्ती गांवो का दौरा करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें। तहसील प्रशासन की गंगा के जलस्तर और कटान पर पल-पल की नजर है तथा प्रशासन हर स्तर पर तैयार है। इस दौरान उन्होंने तटवर्ती ग्राम कादरगंज, नगला खंदारी, नैथरा, मिहोला आदि गांवों में पहुंचकर ग्राम प्रधानों एवं जनता से मिलकर उन्हें बाढ़ से निपटने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें