फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने पंजाब के सीएम का किया विरोध

Tue, 03 Jun 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को मलावन टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध जताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पंडित ने कहा कि पंजाब सरकार व प्रशासन ने खनोरी बॉर्डर पर गांधीवादी नीति से आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलकर उनके सामान को लूट लिया।
जब तक किसानों का लूटा हुआ सामान वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार ने जिस तरह आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया, वो ब्रिटिश शासन के अत्याचार की याद दिलाता है। प्रदेश सचिव इंद्रजीत यादव, जिलाध्यक्ष हबीब अहमद, जिला उपाध्यक्ष नीरज लोधी, रवि यादव, विपिन कुमार, अरविंद यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें