फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण: 7 दुकानदारों पर लगाया 360 रुपये का जुर्माना

Tue, 03 Jun 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सचल प्रवर्तन दल ने मंगलवार को कचहरी परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान तंबाकू उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले 7 दुकानदारों पर 360 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सचल प्रवर्तन दल द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास तंबाकू का उपयोग करने वाले और बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से कुल 360 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी तंबाकू का प्रत्यक्ष प्रदर्शन नहीं करेगा। साथ ही दुकानदारों को एक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिस पर 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध लिखा जाएगा। डॉ. अमन प्रताप सिंह सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डायट के प्रशिक्षुओं ने लिया तंबाकू सेवन न करने का संकल्प
जीटी रोड पर हरचंदपुर कलां स्थित डायट पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में प्रशिक्षुओं ने डायट के प्रांगण में यलो-लाइन कैंपेन आयोजित किया। परिसर को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए तरह-तरह के बैनर बनाए गए। सभी ने तंबाकू सेवन न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें