फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो कंपनी ने मकानों के नीचे से डाल दीं फाइबर ऑप्टीकल केबल, आई दरारें

विज्ञापन
जियो की फाइवर लाइन से जीटी रोड़ की धस़ी सड़क से पानी निकालती क्रेन मशीन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जियो कंपनी द्वारा शहर में दूरबीन विधि से फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाई जा रही है। केबल बिछाने के लिए कंपनी के कर्मचारी शार्टकट के चक्कर में लोगों के मकान और दुकानों सहित निजी जमीनों के नीचे से केबल निकाल रहे हैं। ऐसे में लोगों के मकानों में दरारें आने लगी हैं। शहर के समीप गांव भगीपुर में आधा दर्जन मकानों में दरारें आ गई हैं। वहीं तहसील के सामने सैनिक पड़ाव पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे शहर का बड़ा हिस्सा दो दिन से पानी के लिए तरस रहा है।
विज्ञापन

जियो नेटवर्क कंपनी इन दिनों शहर में फाइबर लाइन डाल रही है। कंपनी के वेंडर और सुपरवाइजर गली और सड़क किनारे से फाइबर लाइन डालने के स्थान पर केबल बचाने के लिए दूरबीन विधि से शार्टकट निकालने के चक्कर में मकान-दुकान के नीचे से केबल निकाल रहे हैं।
इससे मकानों के नीचे की मिट्टी धंसने से मकानों को क्षति पहुंच रही है। वहीं जमीन के अंदर से गुजर रही पानी की पाइपलाइन और सीवरलाइन भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन

---------------------------
मकान में आई दरारें
गांव भगीपुर में फाइबर लाइन मकान के नीचे से डाल दी गई हैं। इससे करीब पांच मकानों को नुकसान पहुंचा है। मकानों की छत पर दरारें पड़ने लगी हैं तो घरों में पक्का फर्श भी नीचे की ओर धंस गया है। इनसे जमीन के अंदर क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन का पानी मकान में अंदर से निकलने लगा है।
---------------------------
बिना अनुमति डाल रहे फाइबर लाइन, देंगे नोटिस
जल निगम के जेई कमल गुप्ता का कहना है कि जियो कंपनी के कर्मचारी शहर और गांव में फाइबर लाइन डाल रहे हैं। इस कार्य के लिए न तो कंपनी ने किसी से इजाजत ली है और न ही कोई एनओसी । जेई ने बताया कि कंपनी फाइबर लाइन डालने के चक्कर शहर में पानी और सीवर की पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचा रही है। इससे लाइन लीकेज की समस्या पैदा हो रही है। जीटी रोड स्थित तहसील परिसर के सामने भी फाइबर लाइन डालने की वजह से पानी की पाइपलाइन टूट गई है। सोमवार को जियो कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।
---------------------------
गली-सड़क से होते हुए डालनी चाहिए फाइबर लाइन:
बीएसएनएल के एजीएम दयाराम वर्मा ने बताया यदि कोई कंपनी शहर में फाइबर लाइन बिछा रही है तो उसे सबसे पहले अनुमति लेनी पड़ेगी। हालांकि जियो कंपनी शहर में मर्जी से काम करा रही है। इससे जलनिगम समेत अन्य नेटवर्क कंपनियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जियो कंपनी को पहले भी इस संबंध में नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जा चुका है। उन्होंने कहा कि कंपनी को गली या सड़क की खोदाई करके लाइन डालनी चाहिए। यदि किसी मकान या दुकान के नीचे से लाइन निकाली जा रही है तो यह गलत है। कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
-----------------------------
मकान के नीचे से फाइबर लाइन डालने की जानकारी नहीं:
जियो कंपनी के सुपरवाइजर सुरजीत सिंह ने बताया कि भगीपुर में मकान के नीचे से फाइबर लाइन डालने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में मैनेजर मनीष जोशी से बात कीजिए। जब मैनेजर से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

------------------------------
------वर्जन-----
भगीपुर में जियो कंपनी द्वारा मकान के नीचे से फाइबर लाइन डालने से घर का फर्श जमीन में धंस गया है।
- राजकुमार, भगीपुर
--------------
फाइबर लाइन मकान के नीचे से डालने के कारण मकान में दरारें आ गई है। मकान को नुकसान हुआ है।
- लक्ष्मीनारायण, भगीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें