फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मेहता पार्क के पास गली बलदेव सहाय में एक मकान में सोमवार की रात चोरों ने सीढ़ियों के रास्ते घर में प्रवेश किया। चोर जेवरात व नकदी चुरा ले गए। लघुशंका के लिए उठने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। 50 हजार नकदी सहित करीब नौ लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गली बलदेव सहाय निवासी विजय वर्मा ने बताया वह तीन भाई है। उनका संयुक्त परिवार रहता है। मम्मी-पापा एक रिश्तेदारी में दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गए हैं। सोमवार की रात दो भाई प्रथम तल पर बने कमरों में सो रहे थे। जबकि वह नीचे बैठक में लेटे थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे लघुशंका के लिए उठे थे, तब गली में कुछ आहट सुनाई दी और मुख्य गेट को खोलने का प्रयास किया। गेट नहीं खुला, क्यों कि चोर बाहर से दरवाजा बंद कर गए थे।
बताया कि छोटे भाई को कॉल कर पूछा तो उन्होंने बताया वह अपने कमरे में है। मामले की जानकारी देने पर वह नीचे आए। इस दौरान देखा कि मम्मी-पापा का कमरा खुला पड़ा है और सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखे 50 हजार रुपये, सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, दो सोने के हार सहित चांदी के सिक्के, पीतल की मूर्ति, कानों के झाले सहित पीतल के बर्तन व अन्य सामान कीमत करीब नौ लाख रुपये चोरी हो गए हैं। शहर में बड़ी चोरी की सूचना पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी कालू सिंह, एसओजी टीम सहित प्रभारी कोतवाली नगर डीएन मिश्रा आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पुलिस ने गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। पुलिस रात दो से सुबह पांच बजे तक की रिकॉर्डिंग खंगालती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें