एटा। थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे किनारे गोशाला के पास एक मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक जवाहरपुर तापीय परियोजना में मजदूरी का कार्य करता था।
गांव बरमानी जिला सीधी मध्य प्रदेश निवासी खेत राम ने बताया कि बहनोई राम प्रताप (35) जवाहरपुर तापीय परियोजना में मजदूरी का काम करते थे। सोमवार को परियोजना स्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर गोशाला के पास पेड़ पर लटकते हुए देखा तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि प्रथम दृष्टि या मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिर भी मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।