फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली के खंभे के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक अनिल कुमार का फाइल फोटो - फोटो : मृतक अनिल कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां के गांव मगरौली में बिजली के खंभे ट्राॅली से नीचे उतारते समय चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजन ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव सुजातगंज थाना ढोलना निवासी हजारी सिंह ने बताया कि साला अनिल कुमार (35) बिजली विभाग में ठेकेदार के नीचे मजदूरी का कार्य करता था। रविवार को देर शाम निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव मगरौली में कार्य चल रहा था। जहां ट्रैक्टर-ट्राॅली के माध्यम से लोहे के खंभे पहुंचाए गए थे।

वहां ट्राॅली और ट्रैक्टर ढलान पर खड़े हुए थे, इसके चलते खंभा उतरते समय अनिल कुमार चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और साथियों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां चिकित्सक ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पत्नी व परिवार के अन्य लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन का आरोप है कि जिस कंपनी के अंतर्गत यह काम कर रहे थे, उसके ठेकेदार की लापरवाही की वजह से अनिल की जान चली गई। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें